नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस सेवा आज से बहाल,पुरानी दिल्ली के बजाय आनंद विहार से चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

किसान आंदोलन के कारण बंद पड़ी नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (स्पेशल) ट्रेन शुक्रवार से सेवा बहाल कर दी जाएगी। यात्री अब इस गाड़ी से नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए कालका और कालका से चंडीगढ़ होते हुए नयी दिल्ली की यात्रा कर सकेंगें। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि इसी तरह से पुरानी दिल्ली से बलिया और बलिया से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के

टर्मिनल में भी परिवर्तन किया है। 9 दिसंबर से अब पुरानी दिल्ली के जगह हमसफर एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल से शाम 6.05 बजे रवाना करेगी। 10 दिसंबर को बलिया-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस अपनी यात्रा दिल्ली जंक्शन के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल पर समाप्त करेगी। इस रेलगाड़ी का आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 6.30 बजे आएगी।उत्तर रेलवे ने दिनांक 4 दिसबंर से ऊधमपुर से कोटा के लिए विशेष रेलगाड़ी संख्या 04602 का संचालन करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Delhi-Kalka Shatabdi Express service resumed from today, Humsafar Express will run from Anand Vihar instead of Old Delhi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g5OpfD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ