नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते हुडा सेक्टरों 62, 64, 65 में प्रॉपर्टी आईडी न बनाए जाने के कारण रियल एस्टेट कारोबारियों को 3 महीने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए लिखित रूप में सभी अधिकारियों एवं विभागों को अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
इस समस्या के समाधान के लिए सोमवार को फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव गुरमीत सिंह देओल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
उपमुख्यमंत्री ने उसी समय अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त राजस्व संजीव कौशल को इस समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के सभी डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए 16 तारीख की डेट लिए जाने के आदेश दिए। प्रतिनिधि में कपिल जिंदल, रोहताश फौगाट, जयदीप पंवार, विष्णु ठाकुर, अमित तनेजा, हिमांशु अरोड़ा, राकेश गनोत्रा, दीपक सुखीजा, अवनीश अरोड़ा, सतीश, सुरेंद्र दहिया, सम्राट यादव आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qZmdQi

0 टिप्पणियाँ