दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी तथा शिक्षाविद् महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनके 159वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महापौर अनामिका ने मालवीय नगर के मालवीय पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्म दिवस की 96वीं वर्षगांठ पर याद किया। इस अवसर पर दक्षिणी जोन की अध्यक्षा डॉ नंदनी शर्मा, निगम के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KPWPfr

0 टिप्पणियाँ