सिविल लाइंस इलाके में तेज रफ्तार कार ने महिला और युवक को कुचला, एक की मौत

नार्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सड़क पार कर रहे महिला और युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला 10 फीट हवा उछलकर दूसरी ओर जा गिरी।

इस घटना में महिला की मौत हो गई, वहीं युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। कार चला रहा युवक स्टूडेंट है। पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया सुबह करीब 9 बजे यूपी नंबर की तेज रफ्तार कार ने इलाके में एक महिला और युवक को रोंद डाला।

कार युवक को घिसटते हुए कुछ दूरी तक ले गई। कार चला रहे युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय आशीष माहेश्वरी के तौर पर हुई। कार से कुचले दोनों लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को इलाज के बाद युवक डिस्चार्ज होकर घर आ गया। मृतक महिला की पहचान चंद्रावल नगर सिविल लाइंस निवासी 35 वर्षीय बाला के तौर पर हुई। वह प्राइवेट स्कूल में कर्मचारी थी। वहीं, घायल युवक मजनू का टीला निवासी 26 वर्षीय विकास है।

युवक की मौत, पुलिस ने जताई हिट एंड रन की आशंका

सेंट्रल दिल्ली के पर्वत इलाके में बाइक सवार एक शख्स की संदिग्ध हालात में हादसे की वजह से मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद भूरगढ़ी निवासी 27 वर्षीय रिंकू के तौर पर हुई।

मामले की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया मंगलवार को इस हादसे की सूचना मिली थी। गली नंबर 12 इंडस्ट्रियल एरिया के सामने करनाल टी पॉइंट पर युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिसके सिर के पास हेलमेट टूटा पड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
High speed car crushes woman and youth in civil lines, one dead


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37t4ubg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ