दमदमा रोड स्थित देवनगर पार्ट-1 में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक रात करीब 11 बजे ठंड अधिक होने के कारण कमरे में हीटर लगाकर सो गया था। लेकिन रात करीब 1.30 बजे घर में आग लग गई। इस आग में युवक जिंदा जल गया जबकि उसके बेटे ने शोर मचाकर आसपास के लोगों की मदद से खिड़की की ग्रिल तोड़कर बाहर निकल अपनी जान बचाई।
हालांकि बाद में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। राहुल के पिता पूरी तरह जल चुके थे और फायर कर्मियों ने केवल कंकाल को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव सहजावास के नजदीक देवनगर पार्ट-1 में बीती रात एक युवक की आग से जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38qzVUf

0 टिप्पणियाँ