झपटमारी की वारदात करने वाली जीजा साले की जोड़ी को पुलिस ने तोड़ दिया। एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जिसके पास से चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ सोनू के तौर पर हुई, जो आंबेडकर नगर इलाके का रहने वाला है। इसके पकड़े जाने से पुलिस ने तीन मामले सुलझा लेने का दावा किया है।
डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट आरपी मीणा ने बताया 37 वर्षीय राहुल के ऊपर लूट, झपटमारी, चोरी जैसे तेरह केस दर्ज हैं। 22 अक्टूबर को सन लाइट कॉलोनी इलाके में एक महिला का बैग छीन लिया गया था। मौके पर पुलिस को सुनील कुमार ने बताया वह पत्नी के साथ ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था, रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aArrwp

0 टिप्पणियाँ