पति की हत्या के मामले में पुन्हाना सिटी चौकी पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान काजल उर्फ प्रेमचंद निवासी नरेन्द्रपुर जिला बुलंदशहर, सीमा (किन्नर) निवासी नया गांव, जिला बदायु, व मृतक जगदीश की पत्नी कान्ता निवासी बडौली, जिला पलवल हालाबाद के रुप में हुई है। जोकि तीनों पुन्हाना अनाज मंडी के पास किराए के मकान में रहते थे।
तीनों पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया वहीं आरोपियों से पुलिस ने वारदात में चुन्नी काटने में प्रयोग किया गया चाकू व घटना में प्रयोग की गई काली चुन्नी को बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया गया। सिटी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुन्हाना अनाज मंडी के पास मृतक निवासी बडौली, जिला पलवल की हत्या का मामला सामने आया था।
युवक के भाई राजू की शिकायत पर मृतक की पत्नी कान्ता एवं अन्य 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसपर जांच में हत्यारों का सुराग लगाते हुए पुन्हाना से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में गहनता से पूछताछ में मृतक जगदीश की घरवाली कान्ता ने बताया कि उसका पति अकसर शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था व उस पर शक करता था जिससे परेशान होकर उन्होंने साजिश के तहत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने जगदीश की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LZxJey

0 टिप्पणियाँ