एक डिग्री न्यूनतम तापमान गिरकर पहुंचा चार डिग्री पर, ठंड से राहत नहीं

जम्मू कश्मीर और शिमला में हो रही बर्फबारी से फरीदाबाद काफी ठंडा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है।

दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है मगर सुबह शाम कड़ाके की ठंड के कारण परेशानी बढ़ जाती है। बुधवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा। सर्द हवा भी चलती रही। जिससे घरों से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कत हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुरुवार सुबह कोहरा रहने से धुंध रह सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KSJXVK

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ