रावली गांव में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिसमें 44 वर्षीय एक महिला की मौके पर मौत हो गई तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजन लालचंद की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से तेज रफ्तार से कार चला कर सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू की है।
बसकरी पत्नी बने सिंह व पुत्र विनोद मोटरसाइकिल पर सवार हो कर दोहा गांव से रिश्तेदारी में पाठ खोयरी जा रहे थे कि रावली गांव में पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया, जिसमें मां बसकरी, बेटा विनोद गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जब दोनों को सड़क से उठा कर अस्पताल ले जाने के लिए कार में लिटाया तो बसकरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा विनोद को उपचार के लिए जिला अस्पताल अल-आफिया में दाखिल कराया है।
मृतका के परिजन लालचंद की शिकायत पर झिरका पुलिस ने मंगलवार देर रात अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी एसआई टेकचन्द ने बताया कि कार को जब्त कर लिया है और जल्दी ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LIsHDg

0 टिप्पणियाँ