नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में बदमाशों ने मोबाइल फोन देने के बहाने युवक को बुलाकर नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान मो. हुसैन के रुप में हुई है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मौ. हुसैन परिवार के साथ मुबारक पुर डबास में रहते है। वह अमेजन कंपनी मे ऑन लाइन काम करते है। माे. हुसैन ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई साहिल मेट्रो विहार अपने मामा के घर आया हुआ था। वहां पर उसका मोबाइल चोरी हो गया।
मैने साहिल के दोस्त लालू से पूछा तो उसने कहा उसका मोबाइल मेरे पास है, आकर ले जाओ। वारदात वाले दिन वह अपनी मां व नानी के साथ मेट्रो विहार फेज-2, मदर डेयरी के पास आया था। वहां पर लालू निखिल, अर्जुन, रोहित उर्फ बोंगा जो मेरे भाई के साथ शादी समारोह में वेटर का काम करते आए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KPCruL

0 टिप्पणियाँ