दिल्ली में मलेरिया व डेंगू से दो की मौत

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद डेंगू ने टेंशन बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह राजधानी में डेंगू से साल की पहली मौत हुई है, जबकि पिछले 7 दिनों में डेंगू से 32 लोग बीमार हुए। वहीं दिल्ली में इस साल मलेरिया से भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली नगर निगम के अनुसार दिल्ली में डेंगू और मलेरिया से एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।

निगम के अनुसार इस सप्ताह डेंगू 32 मामले सामने आए हैं। वहीं इस साल अभी तक 1062 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2019 में डेंगू के चलते दिल्ली में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं दिल्ली में अब तक मलेरिया के 225 केस सामने आ चुके हैं जिनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auCDdS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ