सीएम आवास पर धरने में फजीहत के बाद प्रदेश भाजपा करेगी पार्षदों के साथ सत्याग्रह

तीनों निगमों के 13 हजार करोड़ रुपए बकाया रकम जारी करने की मांग लेकर बिना ठोस रणनीति के 13दिनों तक सीएम आवास पर धरना मामले में फजीहत के बाद प्रदेश भाजपा अब फिर से अपने पदाधिकारियों, तीनों निगमों के नेताओं और निगम पार्षदों के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय पर करेंगे सत्याग्रह करने और राजघाट पर निगम पार्षद राजघाट पर धरना देंगे।

प्रदेश भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लापरवाह और अड़ियल रवैए के कारण आज दिल्ली की जनता को मिल रही मूलभूत सुविधाएं प्रभावित है लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई सरोकार नहीं है। इसलिए भाजपा निगम का बकाया फंड की मांग के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी व तीनों महापौर सहित निगम पार्षद आम आदमी पार्टी कार्यालय पर सत्याग्रह करेंगे।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीपक तंवर ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार की नकारात्मक नीतियों और षड्यंत्रकारी मानसिकता की पोल खोलने के लिए 25 दिसंबर से 280 मंडलों में लगभग 15,000 कार्यकर्ता, सभी निगम पार्षद घर-घर जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार पर नगर निगम का बकाया 13000 करोड़ रुपए जारी करने का दबाब बनाएंगे।

केजरीवाल ने खुद के प्रचार में जनता की कमाई का टैक्स प्रचार में पानी की तरह बहा दिया लेकिन नागरिक सुविधाएं देने वाली निगम का संवैधानिक रूप से आवंटित फंड रोक दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष में निगम का फंड रोककर केजरीवाल दिल्ली की जनता को ही कष्ट देने का काम कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KovD7y

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ