उपमुख्यमंत्री ने जरूरतमंद बच्चों को 230 स्मार्टफोन का वितरण किया, बोले-दुनिया अच्छे लोगों से भरी है

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को रोहिणी सेक्टर आठ स्थित राजकीय सर्वोदय को-एड विद्यालय में बच्चों को 230 स्मार्टफोन का वितरण किया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रिंसिपल्स और टीचर्स ने आउट आफ द बॉक्स सोच का परिचय देकर कई अनूठे प्रयोग किए। उन्होंने कहा कि यह दुनिया अच्छे लोगों से भरी हुई है।

आज की सुबह उस अच्छाई को साक्षात देखने और उसका उत्सव मनाने की है। बता दें विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार झा और उपप्राचार्य भारती कालरा के प्रयास से जरूरतमंद बच्चों के लिए समाज से सहयोग के तौर पर 230 स्मार्टफोन प्राप्त हुए हैं।

इनका वितरण नवीं से बारहवीं तक के जरूरतमंद बच्चों के बीच किया गया। इनमें 108 स्मार्टफोन का प्रबंध श्रीराम स्कूल, अरावली (गुरुग्राम) की दसवीं की छात्रा अविका दीवान ने किया है। विवेक तनेजा और कविता तनेजा ने अपने पुत्र शोभित की स्मृति में 60 स्मार्टफोन दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KMBiEg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ