दिल्ली के सिर्फ 22 फीसदी घरों में एयर कंडिशनर, साउथ वेस्ट में सबसे ज्यादा

राजधानी के लोग देश में भले ही कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर हो, लेकिन दिल्ली में महज 22.22 प्रतिशत लोगों के घर में ही एयर कंडीशनर (एसी) है। स्थानीय निकाय के अनुसार सबसे ज्यादा एसी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 22.49 % घरों में लगे है। वहीं,पूर्वी दिल्ली के सबसे ज्यादा 78.46 प्रतिशत घरों में एसी नहीं है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट में सामने आई है।

यह सर्वेक्षण दिल्ली सरकार ने नवंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच कराया था। जिसमें 20.05 लाख घरों और 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे में शामिल 20 लाख 5 हजार 731 घरों में से 4 लाख 45 हजार 574 घरों में एसी है, जबकि 15 लाख 60 हजार 175 घर में एसी नहीं है।

सर्वे में स्थानीय निकाय के अनुसार पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 597430 घर में से 128657 घर में एसी है। वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 754784 घर में से 169754 घर, साउथ दिल्ली नगर निगम के 649333 घर में से 145603 घर, एनडीएमसी के 1866 घर में से 1029 घर और दिल्ली कैंट इलाके के 2318 घर में से 531 घर में एसी लगे है।

साउथ वेस्ट जिले में सबसे ज्यादा घरों में एसी

नार्थ वेस्ट- 26.61 %
नार्थ- 17.26 %
नार्थ ईस्ट-12.16 %
ईस्ट-24.89 %
नई दिल्ली -28.38 %
सेंट्रल- 22.32 %
वेस्ट-21.82 %
सा. वेस्ट- 30.52 %
साउथ-18.82 %
शाहदरा-30.21 %
साउथ ईस्ट-16.50 %



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Air conditioner in only 22% of Delhi's homes, South West has the highest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EjHj8N

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ