दो मासूम बच्चियां को फंदे पर लटकाकर मां ने की खुदकुशी, बड़ी बेटी अस्पताल में भर्ती

नंद नगरी इलाके में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों को फंदे पर लटका खुदकुशी कर ली। इस घटना में चार साल की एक बच्ची फंदे से निकलकर नीचे गिर गई जिस वजह से उसकी जान बच गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी की मौत हो गई। इनकी पहचान आरती (26) और डेढ़ वर्षीय नैंसी के रूप में हुई।

मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह इस घटना की वजह मानी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ आरती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी व नाती की हत्या का इल्जाम लगाया है। इस वजह से मामले की जांच एसडीएम भी कर रहे हैं। पुलिस मृत महिला के पति, जेठ व जेठानी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया बी-6, नंद नगरी में आरती परिवार के साथ् हती थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी राहुल से हुई थी। इनक दो बेटियां आशिका और नैंसी हैं। आरती का मायका गली नंबर-10, भोपरा, लोनी में है। शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे राहुल की बहन भूमि ने सबसे पहले इस घटना को देखा था। डेढ़ साल की नैंसी दरवाजे की ग्रिल पर चुन्नी से लटकी थी, नीचे आशिका बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी।

आरती पंखे से लटकी हुई थी। यह नजारा देख भूमि ने शोर मचा दिया। जिसके बाद अचेत हालत में जमींन पर मिली बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मां बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए। मौके पर हुई जांच के बाद यह बात निकलकर सामने आई दोनों बच्चियों को महिला ने फंदे पर लटका खुद जान दी। लेकिन उसकी बड़ी बेटी फंटे से निकल गई थी। महिला के पिता राम लक्ष्मण ने नातियों और बेटी को मारने का आरोप लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mother hanged herself by hanging two innocent girls, her elder daughter hospitalized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FKhlfa

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ