24 घंटे में बढ़े 149 कंटेंनमेंट जोन, साउथ वेस्ट में 400 पार, 2380 पहुंची संख्या, 24 घंटे मे 149 कंटेंनमेंट जोन बढ़ गए

राजधानी में माइक्रो कंटेंनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राजस्व विभाग की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 24 घंटे मे 149 कंटेंनमेंट जोन बढ़ गए। इसके साथ ही कंटेंनमेंट जोन की संख्या 2380 पहुंच गई। जबकि इसके एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली में माइक्रो कंटेंनमेंट जोन की संख्या 2231 थी। खास बात यह है कि दिल्ली के 11 जिलो में साउथ वेस्ट जिले में कंटेंनमेंट जोन की संख्या 425 पहुंच गई है। जबकि बाकी जिलों में से किसी जिले में कंटेंनमेंट जोन की संख्या 300 के पार नहीं हुई है। नॉर्थ ईस्ट जिले में सबसे कम कंटेंनमेंट जोन 98 है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक 3928 कंटेंनमेंट जोन बन गए है। इनमें से 1548 कंटेंनमेंट जोन को डी-कंटेन कर दिया गया है। इसके बाद दिल्ली में 2380 कंटेंनमेंट जोन बचे है। 21 जून के बाद बने कंटेंनमेंट जोन की संख्या भी 3594 है।

इसलिए बढ़ रहे कंटेनमेंट
दिल्ली सरकार कंटेंनमेंट जोन माइक्रो स्तर पर बना रही है। इसमें कम आबादी जोन में रहती है। जिससे ज्यादा लोग प्रभावित ना हो। इसमें संक्रमित घर के आसपास के घरों को कंटेंनमेंट जोन बना दिया जाता है। अभी कंटेंनमेंट जोन में सवा लाख से ज्यादा की आबादी रह रही है।

होम आइसोलेशन मरीजों को बांटे 60 हजार ऑक्सीमीट

होम आइसोलेशन वाले कोविड-19 के मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन लेवल की जांच करने के लिए दिल्ली सरकार ने अब तक 60 हजार 42 ऑक्सीमीटर बांटे है। केजरीवाल सरकार ने हल्के और बिना लक्षण के होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को घर पर ऑक्सीजन लेवल की जांच के लिए ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने की जून में घोषणा की थी। ताकि शरीर में ऑक्सीजन लेवल ज्यादा गिरने पर मरीज को तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके या जरूरत होने पर अस्पताल में भर्ती किया जा सके। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने से कई गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने से जान बचाने में बहुत मदद मिली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सरकार ने 11 जिलों में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए। अधिकारिक जानकारी के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में होम आइसोलेशन में रहने वाले 41 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद मौतों को रोकने में ऑक्सीमीटर ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई। बता दें दिल्ली में 17 हजार 600 मरीज होम आइसोलेशन में मरीज है। दिल्ली मे मई के बाद से 1 लाख 34 हजार कोविड-19 मरीजों को होम आइसोलेशन में चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें से 1 लाख 13 हजार मरीज ठीक हो गए। वहीं, 2700 मरीज को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

लोगों को डेंगू रोकथाम अभियान में जुड़ने करें प्रेरित - केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) से अपनी-अपनी सोसायटी के लोगों ह्य10 हफ्ते,10 बजे, 10 मिनट अभियान में शामिल होने प्रेरित करने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि आरडब्ल्यूए अपनी सोसायटी के लोगों से बात करें और उनको अभियान के फायदे बताकर जागरूक करें। हमें मिलकर डेंगू को हराना है। हम डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोकना होगा और अपने परिवार के साथ पूरी दिल्ली को डेंगू से बचाना है। रविवार को मुख्यमंत्री ने अभियान के चौथे रविवार को सुबह 10 बजे अपने घर में 10 मिनट तक निरीक्षण कर जमा साफ पानी बदला। बता दें केजरीवाल ने पिछले साल भी डेंगू को रोकने के लिए आरडब्ल्यूए का सहयोग मांगा था। उन्होंने आरडब्ल्यूए के लिए पांच सूत्री कार्य योजना की शुरुआत की थी, ताकि उनके क्षेत्र में डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोकने के उपाय किए जा सकें। एक बार फिर अपनी अपील को दोहराते हुए सीएम ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों और आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ सदस्यों आदि समेत सभी संगठनों की भागीदारी जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
149 Containment Zone increased in 24 hours, 400 crosses in South West, 2380 reached


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i88Is9

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ