आदेश गुप्ता ने कहा -दिल्ली सरकार बताए, पराली से खाद कितने गांवों में बनाई गई

राजधानी में दिल्ली सरकार के पराली से खाद बनाने के दावों को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों को पराली से खाद बनाने की दवा वितरित कर रही है, जबकि हकीकत सरकारी दावों से कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बताए कि पराली से कितने गांवों में खाद बनाई गई है।

गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रियलिटी चेक की चुनौती दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि किसानों के खिलाफ दिल्ली सरकार मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यदि 48 घंटे मे उन गांवों के नाम नहीं बताते हैं जहां पराली से खाद बनाई गई है।

वहीं आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का पोल-खोल अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ये झूठ पूरे देश मे फैलाया कि उनकी सरकार किसानों को 2600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एमएसपी देती है और किसानों की पराली को तीन-चार दिन में घोल के माध्यम से खाद बना देती है वो भी फ्री में?

जुर्माना बढ़ाने से समस्या का हल नहीं
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना बढ़ाकर 2000 रुपये करने से समस्या का हल नहीं होगा। बल्कि, इससे रिश्वतखोरी को बढ़ावा मिलेगा। गुप्ता ने कहा कि इस फरमान से उन लोगों को ज्यादा परेशानी होगी जो मास्क खरीदने में भी असमर्थ हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली सरकार ने बसों, तिपहिया, ग्रामीण सेवा, ई-रिक्शा आदि में पूरी क्षमता से सवारियों की छूट दे रखी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kTvhSw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ