कोरोना से 24 घंटे में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 69 नए केस आए। इस दौरान ठीक होने वाले 80 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 45033 व ठीक होने वालों का आकड़ा 44038 तक पहुंच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 400361 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं।
इनमें से 353983 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 1345 की रिपोर्ट आनी शेष है। जबकि 154 लोग अस्पताल में दाखिल हैं। 444 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट है। अभी तक 397 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Ai8IM

0 टिप्पणियाँ