विधायक ने किया 25 लाख रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

विधायक दीपक मंगला ने 25 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। सिहोल गांव में साढ़े तेरह लाख की लागत से सामुदायिक भवन की चार दीवारी का शिलान्यास व प्रह्लादपुर गांव में करीब 12 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई ब्राह्मण धर्मशाला का उन्होंने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियां किसानों को भड़काने का काम कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37G8Pcc

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ