ड्राइंग टीचर्स नौकरी बचाने के लिए विधायक से मिले, ज्ञापन सौंपा

वर्ष 2010 में भर्ती हुए ड्राइंग टीचर्स सोमवार को अपनी नौकरी बचाने के लिए हरियाणा वेयर हाउस के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। टीचरों ने विधायक को बताया कि नौकरी छीन जाने के कारण उनके व उनके परिवार के समक्ष भरण पोषण की दिक्कत आ गई है। ऐसे में अगर सरकार ने उन्हें नौकरी नहीं दी तो वे भूखे मरने को मजबूर हो जाएंगे।

समस्या सुनने के बाद विधायक ने आश्वासन दिया कि यदि मुख्यमंत्री और सरकार के हाथ में उनकी नौकरी होगी तो जरूर बचाई जाएगी। टीचरों की बात को वे सीएम तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा अगर ड्राइंग टीचरों की नियुक्ति में कोई खामियां हैं तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

ऐसे में सरकार से इन्हें समायोजित करने की मांग की जाएगी। प्रदेश में 2010 में भर्ती हुए 816 कला आध्यापकों की नियुक्ति को हाईकोर्ट ने निरस्त किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में स्टे याचिका खारिज कर इन्हें निकालने के आदेश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ड्राइंग टीचर्स नौकरी बचाने के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JaPGWF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ