कोकिलावन मथुरा दर्शन के बहाने पत्नी के साथ गए पति ने अपने साथियों के साथ मिल उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मथुरा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति फरीदाबाद के एनआईटी एक जे ब्लॉक का रहने वाला है। बताया जाता है उसके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। आरोपी ने घटना के दिन मथुरा पुलिस को बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारने की कहानी बताई थी। मथुरा पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी।
एसएचओ कोसीकलां प्रमोद पंवार ने बताया कि एनआईटी एक जे ब्लाक निवासी सुनील कुमार पत्नी प्रीति के साथ शनिवार रात कोकिलावन शनिदेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था। शालीमार रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने कार को रुकवा कर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से प्रीति की मौत हो गई थी। सुनील के हाथ में गोली लगी थी। शक होने पर प्रीति के भाई प्रदीप कुमार ने बहनोई सुनील कुमार पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h9BYQh

0 टिप्पणियाँ