एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कालेज में तीसरे चरण में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल जारी है। इसमें करीब 15 सौ लोगों को शामिल किया जाना है। यह वैक्सीन आईसीएमआर और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने संयुक्त रूप से वैक्सीन तैयार की है और इसे कोवैक्सीन नाम दिया गया है। अभी तक करीब 500 से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन में शामिल हो चुके हैं।
कोवैक्सीन का ट्रायल उन लोगों पर किया जा रहा, जिन्हें अभी तक संक्रमण नहीं हुआ है। इसमें 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया है। अभी तक जितने लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
रविवार को उद्ममी राजीव नाथ ने अपने 60 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ वैक्सीन लगवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी से रोजा कर्मचारी वैक्सीनेशन के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडेय ने वैक्सीन से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BTCsT

0 टिप्पणियाँ