नगर निगम प्रशासन ने ठेकेदारों को 10 करोड़ रुपए का बकाया भुगतान सोमवार को कर दिया। इसके बाद ठेकेदारों की एक माह से चली आ रही हड़ताल खत्म हो गई। अब वह विकास कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। क्योंकि निगम प्रशासन ने उन्हें समय सीमा में काम पूरा करने का आदेश दिया है।
खासकर सीएम अनाउंसमेंट के कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। क्योंकि अब सरकार ने इसकी डेट 31 मार्च 2021 कर दी है। ठेकेदारों की हड़ताल के कारण करीब 28 दिन से शहर के विकास कार्य रुके हुए थे। ठेकेदारों का करीब 50 करोड़ का बकाया भुगतान न होने से उन्होंने 23 नवंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Cdhce

0 टिप्पणियाँ