दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 5.50 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 5.50 लाख रुपए ऐंठने वाले एक आरोपी को आदर्श नगर थाने की पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सूरज निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। पीड़ित दीपक ने 17 जुलाई 2019 को शिकायत में कहा था कि मूलरूप से वह यूपी के शामली का रहने वाला है।

लेकिन वर्तमान में आदर्श नगर बल्लभगढ़ में अपने बहनोई के घर पढ़ने के लिए रह रहा है। इस दौरान उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर सूरज नाम के लड़के से हो गई। सूरज ने उसे दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए ऑनलाइन अपने खाते में डलवा लिए।

इसके बाद उसने उनके व्हाट्सअप नंबर पर फर्जी एडमिट कार्ड भेजकर विश्वास दिलाया की आपकी नौकरी पक्की है। काफी समय तक नौकरी न लगने पर पीड़ित ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 28 फरवरी 2020 को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी सूरज को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38pqqVc

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ