कहा वे 27 को ताली व थाली बजाकर करेंगे पीएम की मन की बात का विरोध

नए कृषि कानूनों के खिलाफ केजीपी-केएमपी चौक पर धरने पर बैठे किसानों ने 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हाईवे पर किसानों का धरना सोमवार को 19वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसान नेता अभिमन्यु ने कहा कि 27 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता से मन की बात करेंगे और देश के किसान उस दिन अपने-अपने घर व धरना स्थल पर ताली व थाली बजाकर सरकार का विरोध करेंगे।

जो किसान धरना स्थल पर नहीं पहुंच सकते वे उस दिन ताली-थाली बजाकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करें। उन्होंने कहा अब सरकार के पास केवल झुकने का ही विकल्प बचा है। उसे झुकना ही पड़ेगा। चाहे वह किसानों को छह महीने बैठा ले। जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


एमपी के किसान इंदर सिंह भट्टी ने कहा आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज गति देकर और मजबूत किया जाएगा। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता वे पीछे हटने वाले नहीं। उन्होंने कहा हमने पहले ही तय किया था कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी हम आंदोलन को लगातार तेज करते जाएंगे।

आंदोलन शांतिपूर्वक अंहिसात्मक तरीके अंतिम सांस तक जारी रहेगा। सोमवार को भूख हड़ताल पर पहले दिन बैठने वाले किसानों में हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश के किसान नेता ऋषिपाल चौहान, गंगालाल सौरोत, किशनपाल सौरोत, रविदत्त सिंह, साहब सिंह, जेके पटेल आदि शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rcAGsm

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ