धरने पर बैठे किसान नेता की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

किसान आंदोलन में धरने पर बैठे बुंदेलखंड के एक किसान नेता की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसान नेता विमल कुमार शर्मा की हालत ठीक है। डॉ. मनजीत कौर के अनुसार किसान नेता विमल कुमार शर्मा को नाजुक हालत में उनके पास रविवार रात को लाया गया था। उनकी जांच करने पर पाया गया कि उनका ब्लड प्रेशर हाई था व शुगर भी बढ़ी हुई थी। उनके चेस्ट में दर्द की शिकायत थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hcJo5h

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ