गीता कॉलोनी इलाके में देर रात बदमाशों ने एक रेस्त्रां संचालक से कार लूट ली। वारदात के समय उस पर हमला भी किया गया, जहां बदमाश आईफोन, मोबाइल फोन, 38 हजार रुपये नकदी भी ले गए। मामले में हुई शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में 50 वर्षीय पीड़ित राजीव जय ने बताया वह परिवार के साथ प्रीत विहार में रहते हैं। कनॉट पैलेस में मुगलई जंक्शन नाम से रेस्टारेंट चलाते हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे वह कार से घर लौट रहे थे।
गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास लघुशंका के लिए कार रोक दी। वह कार से नीचे उतर सड़क किनारे पहुंचे, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें पीछे से पकड़ जेब से कार की चाबी व पर्स निकाल लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दो बदमाश उनकी कार में बैठे और एक बाइक पर बैठा। तीनों वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rqLVgP

0 टिप्पणियाँ