दो इलाकों में सड़क हादसे में दाे बाइक सवार की मौत

बेगमपुर व कंझावला दो अलग-अलग इलाके में सड़क हादसों में दो बाइक चालकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान ललित व महेश के रुप में हुई है। जबकि घायलों में संदीप और गोविंद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।3

जानकारी के मुताबिक ललित परिवार के साथ बेगम विहार बेगमपुर इलाके में रहता था। पुलिस को रात 10.30 बजे सेक्टर-23, रोहिणी श्मशान घाट के पास एक्सिडेंट होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में बाइक और उसके पास ही युवक जिसकी पहचान बाद में ललित के रूप में हुई। बेसुध हालत में पड़ा था। ललित को तुरंत बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना कंझावला इलाके की है। बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। महेश परिवार के साथ विकास नगर बहादुरगढ़ हरियाणा में रहता था। जबकि घायलों की पहचान संदीप और गोविंद के रूप में हुई। दोनों बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। जिनका ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल बहादुरगढ़ में उपचार चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EFQUt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ