निकिता तोमर हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान के वकील अनीस खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को वकील की शिकायत पर उचित फैसला लेने और उनकी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। केस की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
निकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान की ओर से एडवोकेट अनीस खान पैरवी कर रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों ने उन पर कई आपत्तिजनक टिप्पणी कर जान से मारने की धमकी दी थी। वकील ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से मुलाकात कर सोशल साइट पर जान से मारने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
वकील का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने व परिवार की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई। जस्टिस अरुण कुमार त्यागी की कोर्ट ने वीडियो कांफेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह को अनीस खान की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने और उनके व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KeRFK3

0 टिप्पणियाँ