कोरोना से 24 घंटे में बुधवार को एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 180 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होने वाले 310 मरीजों को घर भेज दिया गया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 44439 तक पहुंच गया। जबकि ठीक होने वालों का आकड़ा 43242 तक पहुंच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अभी तक 382228 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं।
इनमें से 336439 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। जबकि 1350 की रिपोर्ट आनी शेष है। इस समय 187 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। जबकि 623 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट है। इस समय तक 387 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kbkbw6

0 टिप्पणियाँ