न्यूनतम तापमान पहुंचा पांच डिग्री पर, कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू

बुधवार को शीतलहर चलने से लोगों को धूप में भी ठंड लगती रही। शहर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चल रही है। पूरे दिन कंपकंपा देने वाली ठंड रही। दिन में धूप जरूर निकल रही है, मगर इससे गरमाहट नहीं मिल रही। दिन में धूप से थोड़ी राहत के बाद शाम को फिर से ठंड बढ़ जाती है।

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है। ठंड बढ़ते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mkYfeY

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ