पुलिस ने हत्यारोपी मकान मालिक गजराज को मुजेसर गांव से गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ मुजेसर थाने में 6 दिसंबर को मारपीट का केस दर्ज किया गया। लेकिन बाद में पीड़ित योगेन्द्र की मौत हो गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुजेसर का रहने वाला है और उसने अपना मकान योगेन्द्र को किराए पर दिया था।
आरोपी 29 नवंबर को किराएदार योगेन्द्र से किराया लेने गया था। इस दौरान योगेन्द्र ने शराब पी रखी थी। इससे किराया मांगने पर उसने गाली दे दी। इस पर आरोपी गजराज ने योगेन्द्र के साथ मारपीट की। इसके बाद योगेन्द्र उक्त मकान छोड़कर दूसरे मकान में रहने लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KcIOs7

0 टिप्पणियाँ