पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 सोने की बाली, 1 सोने की चेन, 2 बाइक और 10000 रुपए बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी सत्यवान के अनुसार आरोपी अमन उर्फ गोलू और श्रीकृष्ण उर्फ छोटू पर विभिन्न थानों में चोरी व स्नैचिंग के 5 केस दर्ज हैं। इनसे रिमांड के दौरान काफी सामान बरामद हुआ है। आरोपी अमन पर लखनऊ में भी स्नैचिंग के कई केस दर्ज हैं।
अमन उर्फ गोलू मूलरूप से लखनऊ का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह फरीदाबाद के सरूरपुर में किराए के मकान पर रहता था। जबकि श्रीकृष्ण उर्फ छोटू भी लखनऊ का ही रहने वाला है। वह इस समय यहां संजय कॉलोनी में रहता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nuLIXC

0 टिप्पणियाँ