राजधानी में माइक्रो कंटेंनमेंट जोन की संख्या 2000 के पार, दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा, 2059 कंटेंनमेंट जोन में रह रहे 1 लाख 23 हजार 157 लोग

राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले के साथ ही कंटेंनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को कंटेंनमेंट जोन की संख्या 2 हजार के पार पहुंच गई। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अभी 2059 कंटेंनमेंट जोन है। जिनमें 1 लाख 23 हजार 157 लोग रह रहे है। बता दें दिल्ली में माइक्रो स्तर पर कंटेंनमेंट जोन बनने के चलते कंटेंनमेंट जोन की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। दरअसल इसमें संक्रमितों के घर के आसपास के दो या तीन घरों के साथ ही छोटे एरिया को कंटेंनमेंट बनाया जाता है।
दिल्ली के 11 जिलों में सबसे ज्यादा कंटेंनमेंट जोन साउथ वेस्ट जिला में 341 है। वहीं, सबसे कम नॉर्थ ईस्ट जिले में 72 कंटेंनमेंट जोन है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में 3523 कंटेंनमेंट जोन बने है। इनमें से 1464 को डी-कंटेन कर दिया गया है। अभी 2059 कंटेंनमेंट जोन बचे है। वहींं, 21 जून के बाद दिल्ली में 3189 कंटेंनमेंट जोन बने है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सितंबर माह के 23 दिनों में 12 सौ से ज्यादा नए कंटेंनमेंट जोन बने है।

आठ सदस्यीय कमेटी आज सौंपेगी रिपोर्ट
कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने के उपाय की खामियां को पता लगाने और उनके सुधार के साथ उपाय बताने को लेकर बनी आठ सदस्यीय कमेटी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंप सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 सितंबर को जारी आदेश में चार जिला उपायुक्त और चार सीडीएमओ को शामिल कर कमेटी गठित की थी। आदेश में कमेटी को शुक्रवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

डिप्टी सीएम सिसोदिया को कोरोना के साथ डेंगू, देर रात एलएनजेपी से मैक्स में शिफ्ट
एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार हो रहा है। एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को उप-मुख्यमंत्री की हालत में सुधार है। उनके बुखार में कमी आई है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी सामान्य है।
गुरुवार को उनके ब्लड और कोरोना की दोबारा जांच की गई है। रिपोर्ट में उनको डेंगू होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद देर रात उन्हें एलएनजेपी से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बता दें गत 14 सितंबर को उप-मुख्यमंत्री ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। उसके बाद से वह घर पर ही हो होम आइसोलेशन में थे। जिसके बाद अचानक बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
डॉक्टरों के सेवाभाव से संतुष्ट सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनके जब परेशानी महसूस हुई, तब वे अस्पताल में आए। 24 घंटे यहां पर रहने के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर वह कह सकते हैं कि यहां जो इंतजाम हैं, डॉक्टरों और कर्मचारियों में सेवाभाव है, वह संतोषजनक है। दिल्ली के जो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, और अस्पताल पहुंचते हैं, उन्हें किस तरह इलाज मिलता है, अब उनके मन में कोई संदेह नहीं रहा।

मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर 2500 से वसूला जुर्माना

दिल्ली मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले 2500 से अधिक यात्रियों पर डीएमआरसी ने कार्रवाई की है। दिल्ली में 7 सितंबर से मेट्रो को चरणों में यात्रियों के लिए खोला गया था और 12 सितंबर से मेट्रो की सभी लाइन यात्रियों के लिए खोल दी गई है। ऐसे में धीरे-धीरे मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें येलो और ब्लू लाइन पर मेट्रो यात्रियों की सबसे ज्यादा संख्या देखने को मिल रही है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइन लेकर डीएमआरसी द्वारा यात्रियों से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में यात्री इसका उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Number of microcontinent zones in Rajdhani exceeded 2000, highest in South Delhi, 1 lakh 23 thousand 157 people living in 2059 Containment Zone


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mP6wJr

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ